1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:03 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि - आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा । दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी । इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी । दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे । किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा । कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे । ब्राहमण के पैर
छूकर आशीर्वाद लें, सफलता के नए मार्ग खुले नज़र आयेंगे ।

मकर राशि – आज पैसों से जुड़ा हुआ किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए । आज काम का बोझ अधिक हो सकता है । कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए । इस राशि के छात्रों का आज दोस्तों के साथ मेल- जोल बढ़ेगा । आपको अपनी गलतियों का अहसास होगा। आप उन्हें सुधारने की भी पूरी कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं । आप मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते
हैं । अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल