1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:06 pm IST

 आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है। आज आश्लेषा नक्षत्र है जो रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। आश्लेषा नक्षत्र का संबंध नागकेसर के पेड़ से है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं । घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं । संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है । पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी । दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा । आज ऑफिस के काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है । आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

कर्क राशि - आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है । आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं । काम की पहले से  ही रुपरेखा जरूर बना लें फायदेमंद साबित होगा। आज का दिन पढ़ाई में उपलब्धियों से भरा रहेगा । आपको खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे  । शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे । परिवार के लोग इससे राहत महसूस करेंगे । प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है । मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल