1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:06 pm IST

 आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है। आज आश्लेषा नक्षत्र है जो रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। आश्लेषा नक्षत्र का संबंध नागकेसर के पेड़ से है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव रखना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा । अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच- समझ कर निवेश करना चाहिए । किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए । इससे आपको काम में फायदा मिलेगा । सेहत के मामले में आप थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं । आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे । किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है । इस राशि के मीडिया के लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा । ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे । लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे । साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं । आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है । मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल