1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

29 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत वहीं मेष- कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में आएंगे ये बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:06 pm IST

 आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है। आज आश्लेषा नक्षत्र है जो रात 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। आश्लेषा नक्षत्र का संबंध नागकेसर के पेड़ से है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपके वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा । काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है । बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है । आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा । ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए । स्थिति आपके विपरित हो सकती है । अधिकारियों से आपको बेहतर संबध बनाने की कोशिश करनी चाहिए । कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है । माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । 

कन्या राशि - आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी । आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे । आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते

हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी ।  आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी । माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे । आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा । शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे । व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी । शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल