1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:37 pm IST

राशियों की बात करें तो बुध इस समय मीन राशि में वक्री है। बुध बीते 22 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे और आने वाली 15 अप्रैल तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद पुनः मीन राशि में मार्गी हो जायेंगे और 9 मई को शाम 05:27 तक मार्गी रहेंगे, यानी बुध आने वाली 9 मई तक मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

Effects of vakri budha or mercury in horoscope
Effects of vakri budha or mercury in horoscope

मिथुन राशि
इस समय बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की उन्नति होगी, लेकिन इस बीच आपको अपनी जीभ के स्वाद पर कंट्रोल रखना चाहिए। बाहर का खान-पान आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकता है। साथ ही अपने बॉस से किसी भी तरह का वाद- विवाद अवॉयड करना चाहिए।
उपाय
दुर्गा मन्दिर में हरी सब्जियों का दान करें, यह आपके लिये शुभ फलदायक होगा।

कर्क राशि
इस समय बुध आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा और सुख-साधन प्राप्त होंगे, लेकिन 9 मई तक आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए, अन्यथा आप अपनी हानि के जिम्मेदार स्वयं होंगे।
उपाय
लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल