1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:37 pm IST

राशियों की बात करें तो बुध इस समय मीन राशि में वक्री है। बुध बीते 22 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे और आने वाली 15 अप्रैल तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद पुनः मीन राशि में मार्गी हो जायेंगे और 9 मई को शाम 05:27 तक मार्गी रहेंगे, यानी बुध आने वाली 9 मई तक मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

Effects of vakri budha or mercury in horoscope
Effects of vakri budha or mercury in horoscope

सिंह राशि
इस समय बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको अपने कामों में सफलता प्राप्त करने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा बुध से पृथ्वी के निकटतम होने के 30 मिनट पहले से और 30 मिनट बाद तक, यानी आज सुबह 09:56 से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद तक आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान कम आयु के विपरित सेक्स के प्रति अट्रेक्ट होने की संभावना हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए।
उपाय
मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर कहीं विराने में या घर से दूर खाली जगह पर दबा दें।

कन्या राशि
इस समय बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में किसी मुकदमे या झगड़े में फैसला आपके पक्ष में होगा और कलम आपकी ताकत बनेगी। साथ ही आर्थिक रूप से आपको किसी प्रकार की कमी नहीं होगी और आपके जीवनसाथी की भी आर्थिक रूप से उन्नति होगी, लेकिन 9 मई तक आपको अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचना चाहिए, अन्यथा परिस्थितियां आपके विपरित हो सकती हैं।
उपाय
मां दुर्गा की उपासना करें और माता को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल