1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:37 pm IST

राशियों की बात करें तो बुध इस समय मीन राशि में वक्री है। बुध बीते 22 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे और आने वाली 15 अप्रैल तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद पुनः मीन राशि में मार्गी हो जायेंगे और 9 मई को शाम 05:27 तक मार्गी रहेंगे, यानी बुध आने वाली 9 मई तक मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

Effects of vakri budha or mercury in horoscope
Effects of vakri budha or mercury in horoscope

तुला राशि
इस समय बुध आपके छठे घर में गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको समुद्री यात्राओं के द्वारा बिजनेस में लाभ होगा। स्टेशनरी व्यापारियों को भी 9 मई तक दूर देश से बड़ा व्यापारिक अवसर मिलेगा। अपने कार्यों के प्रति धैर्य बनाये रखने से आपके काम जल्दी बनेंगे। साथ ही इस दौरान किसी से भी व्यर्थ के आर्ग्युमेंट से बचें, अन्यथा मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं।
उपाय
किसी छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लेकर उन्हें कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि
इस समय बुध आपके पांचवे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। परिवार में सब कुछ सामान्य रूप से चलेगा। आपके जीवनसाथी और आपकी संतान को अपने कार्यों के उचित फल प्राप्त होंगे, लेकिन 9 मई तक आपको अपनी संतान, गुरु और लवमेट से बहस अवॉयड करनी चाहिए, अन्यथा संबंधों में गतलफहमी उत्पन्न हो सकती है।
उपाय

  • गाय की सेवा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही गाय को पानी में भिगे हुए
  • हरे मूंग खिलाने से आपकी, आपके जीवनसाथी की और आपकी संतान की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल