1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:37 pm IST

राशियों की बात करें तो बुध इस समय मीन राशि में वक्री है। बुध बीते 22 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे और आने वाली 15 अप्रैल तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद पुनः मीन राशि में मार्गी हो जायेंगे और 9 मई को शाम 05:27 तक मार्गी रहेंगे, यानी बुध आने वाली 9 मई तक मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

Effects of vakri budha or mercury in horoscope
Effects of vakri budha or mercury in horoscope

धनु राशि
इस समय बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको सुंदर वाहन या अच्छी भूमि की डील मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी माता से अपने कामों में पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय
गले में सोने की चेन धारण करें और केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं। अगर मस्तक पर केसर नहीं लगा सकते तो एक डिब्बी में थोड़ा-सा केसर डालकर अपने पास रख लें।

मकर राशि
इस समय बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको 9 मई तक अपशब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए, खासकर कि अपने भाई-बहनों से, अन्यथा आपकी ख्याति एक लड़ाकू व्यक्ति के रूप में होगी। साथ ही आपको अपनी तरक्की के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय
बुधवार के दिन पीले रंग की कौड़ियां जलाकर, उसकी राख को बहते पानी में बहा दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल