1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

9 मई तक बुध रहेगा मीन राशि में मार्गी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:37 pm IST

राशियों की बात करें तो बुध इस समय मीन राशि में वक्री है। बुध बीते 22 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे और आने वाली 15 अप्रैल तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद पुनः मीन राशि में मार्गी हो जायेंगे और 9 मई को शाम 05:27 तक मार्गी रहेंगे, यानी बुध आने वाली 9 मई तक मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

Effects of vakri budha or mercury in horoscope
Effects of vakri budha or mercury in horoscope

कुंभ राशि
इस समय बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ भी होगा, लेकिन आज 5 अप्रैल से 9 मई तक आपको चोरी हुआ धन मिलने की संभावना है । साथ ही पैतृक सम्पत्ति और सन्तान पक्ष से सुख पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। कुटुम्ब में ताने सुनकर भी आप चुप रहेंगे।
उपाय
मूंग की दाल से बनी कोई चीज़ दान करें, अन्यथा केवल मूंग की छिलके वाली दाल दान करें।

मीन राशि
इस समय बुध आपके पहले स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध की नीचतम स्थिति में आपको धन लाभ के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी और आपके दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे, लेकिन 9 मई तक आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए।
उपाय
हरे रंग की चीज़ें जैसे हरे मूंग या हरे रंग के कपड़े आदि का दुर्गा मन्दिर में दान करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल