1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अक्टूबर 2021: कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ, जानें अन्य का हाल

राशिफल 20 अक्टूबर 2021: कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 02:51 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 20 अक्टूबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 20 अक्टूबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज शरद पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई अच्छा गिफ्ट देंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आज आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आपका काफी समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। घरवालों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको किसी भी कार्य को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट- कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस के कार्यो को पूरा करने मे आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। महिलाओं को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर किसी नन्हे मेहमान का आगमन होगा। आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

कन्या राशि

आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर आयेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। 

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जायेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। करोबार में बरकत होने के योग है, कोई नया पार्टनर, पार्टनरशिप के लिए मिलेगा।

वृश्चिक राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन होगा। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। साथ ही आज किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस के बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। अचानक धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।

मीन राशि

आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल