1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2021: उतार-चढ़ाव भरी रहेगी लव लाइफ, इस वजह से रिश्ते में आ सकता है बिखराव

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2021: उतार-चढ़ाव भरी रहेगी लव लाइफ, इस वजह से रिश्ते में आ सकता है बिखराव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2021 11:03 am IST,  Updated : Jan 09, 2021 11:03 am IST

प्रेम राशि फल 2021 इस बात की ओर इशारा करता है कि केतु आपकी राशि में ही विद्यमान रहेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपको समझ पाना आपके प्रियतम के लिए टेढ़ी खीर होगा।

love Horoscope Scorpio 2021- India TV Hindi
वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2021 Image Source : INDIA TV

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2021:  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। प्रेम राशि फल 2021 इस बात की ओर इशारा करता है कि केतु आपकी राशि में ही विद्यमान रहेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपको समझ पाना आपके प्रियतम के लिए टेढ़ी खीर होगा। बेशक आप रोमांटिक होंगे लेकिन आपका मूड कब बदल जाए, यह जान पाना आपके प्रियतम के लिए बहुत मुश्किल होगा। इस वजह से आपसी समझ में कमी आ सकती है और आपके रिश्ते में दूरियाँ बढ़ सकती हैं। तीसरे भाव में बैठे शनि देव की दृष्टि वर्ष पर्यंत आपके पंचम भाव पर रहेगी। इससे एक दूसरे के प्रति आपका प्यार गहरा भी होगा और विश्वास भी जमेगा। इसी वजह से आपका प्रेम जीवन भी संभल पाएगा नहीं तो आपका व्यवहार आपके रिश्ते में बिखराव ला सकता है।

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021: इस साल हो सकती है लव मैरिज, वैलेंटाइन डे होने वाला है बेहद खास

विवाह के बंधन में बंधने का मिलेगा मौका 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेम राशिफल 2021 इस बात का संकेत दे रहा है कि अप्रैल से सितंबर के मध्य का समय आपके लिए विशेष रूप से ध्यान देने वाला होगा क्योंकि आपका प्रियतम किसी कारणवश आपसे दूर हो सकता है। यदि ऐसा हो तो आप आपसी संवाद बनाए रखें ताकि आपका रिश्ता अच्छे से चलता रहे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि अनुकूल समय की बात की जाए तो मार्च से अप्रैल का समय आपके रिश्ते में जबरदस्त खुशियां लेकर आएगा और आप में से कुछ लोगों को वर्ष की शुरुआत में तथा फिर सितंबर से नवंबर के बीच में विवाह बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है। यदि आप अपने प्रियतम को साथ लेकर कोई बिजनेस करना चाहते हैं या अपना कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह साल बहुत शुभ रहेगा।

 
 
 

ज्योतिष आकलन - अनिल ठक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल