1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 जनवरी को बुध कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

6 जनवरी को बुध कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 04:31 pm IST

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शाम 07:45 पर बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा और 27 जनवरी की रात 01 बजकर 03 मिनट तक यहीं पर रहेगा। राशि के अनुसार करें ये उपाय....

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आपके सातवें स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से आपकी कलम की ताकत अच्छे-अच्छों को झुका देगी। बुजुर्गों का समय अच्छा बीतेगा। आप दूसरों की भलाई का कार्य करेंगे। अगर आप पर कोई मुकदमा या केस चल रहा है, तो इस दौरान दलीलें आपके पक्ष में होंगी। वहीं जो लोग समुद्री यात्रा के जरिये अपना व्यापार करते हैं, उनकी यात्रा शुभ होगी। लेकिन ब्याज पर पैसे देने वाले ध्यान रखें कि 27 जनवरी तक किसी को भी पैसा न दें। बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • गले में मोती धारण करें, यात्राएं निश्चित रूप से फलदायी होंगी।
  • शनि का छल्ला मध्यमा अंगूली में धारण करें।

कर्क राशि
आपके छठे स्थान पर बुध का गोचर आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ायेगा और आपकी वाणी को प्रभावशाली बनायेगा। इस दौरान की गई बिजनेस यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा और पुराने समय से चल रहा जमीनी विवाद हल होगा। साथ ही मैगजीन, लेखन और प्रिंटिंग प्रेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा, लेकिन इस दौरान लालच करने से आपको बचना चाहिए। बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • कोई भी कार्य शुरू करने से पहले कन्या का आशीर्वाद लें।
  • घर की महिला हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल