1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 जनवरी को बुध कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

6 जनवरी को बुध कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 04:31 pm IST

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शाम 07:45 पर बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा और 27 जनवरी की रात 01 बजकर 03 मिनट तक यहीं पर रहेगा। राशि के अनुसार करें ये उपाय....

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आपके पांचवें स्थान पर बुध गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। बुध आपकी कीर्ति और आपके धन के कोष में वृद्धि करायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। साथ ही बुध के प्रभाव से आपके जीवनसाथी और बच्चों का भी भाग्योदय होगा। हालांकि इस दौरान पिता के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • गले में तांबे का सिक्का धारण करें।
  • गाय की सेवा करें, पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि
चौथे स्थान पर बुध के इस गोचर से आपको 27 जनवरी तक धन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी, आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। साथ ही मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ और तरो-ताजा रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इस दौरान प्रमोशन मिलने के आसार हैं। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपकी माता को इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • जरुरतमंद को पीला वस्त्र दान करें।
  • चांदी की चेन गले में धारण करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल