1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 फरवरी 2018: मेष-वृषभ राशि वाले अपने प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा बैचेन रहेंगे वहीं इन राशियों पर होगा कुछ ऐसा असर

राशिफल 4 फरवरी 2018: मेष-वृषभ राशि वाले अपने प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा बैचेन रहेंगे वहीं इन राशियों पर होगा कुछ ऐसा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 06:48 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज मघा नक्षत्र है। आकाशमंडल में मघा नक्षत्र का दसवां स्थान माना जाता हैं। इसके साथ ही 4 फरवरी को नक्षत्र काण नाम का अशुभ योग लग रहा है। जो कि हर राशि में प्रभाव डालेगा।

astrology- India TV Hindi
astrology

नई दिल्ली: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज मघा नक्षत्र है। आकाशमंडल में मघा नक्षत्र का दसवां स्थान माना जाता हैं। इसके साथ ही 4 फरवरी को नक्षत्र काण नाम का अशुभ योग लग रहा है। जो कि हर राशि में प्रभाव डालेगा। शुक्रवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, सिंह, मकर और मीन राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहे। वहीं अन्य राशियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

समस्याओं का निपटारा होगा। शत्रुपक्ष कमजोर रहेगा। मित्र आपकी बातों को प्राथमिकता देंगे। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। आर्थिक पक्ष उत्तम। ऊर्जान्वित बने रहेंगे। परिवार में अनावश्यक तनाव से बचना होगा। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी। प्रॉपर्टी को लेकर निकट संबंधियों के बीच विचार-विमर्श होगा। प्रेमियों को फिलहाल बेचैन होने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ राशि 
कार्यों में नई मिलेगी। नवीन कार्य योजनाएं सफल होंगी। साथियों से पूर्ण मदद मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग में खुशी की लहर। प्रेम में सफल हो सकते हैं। इस संबंध में सोच-समझकर सौदा करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। पैसे का नुकसान हो सकता है। विपरीत लिंग की वजह से दांपत्य में संदेह के बीज पनप सकते हैं। रोमांस में फीकापन आ सकता है। विवाद उभरने से बचा सकें तो यह आपके हित में होगा। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए।

मिथुन राशि
नौकरी में नई जगह जाना पड़ सकता हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में सकारात्मक परिणाम आ सकते है। आर्थिक स्थिति में सहजता बनी रहेगी, लेकिन धनागमन की उम्मीद फिलहाल कम है। रोजमर्रा के कार्यों को निपटाना आपके हित में होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको खुशी और प्रेम की मधुरता के संवेदनात्मक प्रवाह से भर देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ जरूरी यात्राएं करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी को लेकर चली आ रही उलझन दूर होगी।

कर्क राशि 
पूंजी निवेश में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। चर्म व नेत्र पीड़ाओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेदों की आशंका है, सूझबूझ लाभकारी रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। कामकाज के साथ घर-परिवार को उचित समय दे पाएंगे। श्रम की अधिकता पर परिणाम सकारात्मक रहेंगे। शत्रुपक्ष कमजोर। मन में हर्ष रहेगा।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल