1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुधवार का राशिफल: बन रहे है 3 अशुभ योग, संभलकर रहे इन 6 राशियों के जातक

बुधवार का राशिफल: बन रहे है 3 अशुभ योग, संभलकर रहे इन 6 राशियों के जातक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2018 08:02 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 08:02 pm IST

Aaj Ka Rashifal in Hindi, आज का राशिफल 3 जनवरी 2018, Daily Horoscope in Hindi; इस साल का पहला बुधवार को 3 अशुभ योग पड़ रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के अशुभ तो कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपना कामकाज पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी । लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। कुमकुम का तिलक लगाएं। बिगड़े काम बनेंगे।

कर्क राशि  
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप जॉब स्विच करने का मन भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। रुठे साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। इस राशि के प्रोफेसर को रिसर्च वर्क के लिए सम्मानित किया जाएगा। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इलायची खा कर घर से निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल