1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 फरवरी 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए शानदार होगा रविवार

राशिफल 11 फरवरी 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए शानदार होगा रविवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2018 11:20 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 03:17 pm IST

11 फरवरी का रविवार हर किसी के लिए खास होगा। इस दिन आप अपने परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। इसके साथ ही शुभ योग लगने के कारण नौकरी, बिजनेस में सफलता और धन लाभ मिलने के आसार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 11 february 2018 sunday
rashifal 11 february 2018 sunday

कुंभ राशि
आज पैसे के लेन-देन से बचें। आज आप इनकम के सोर्स बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुछ बड़े और अनुभवी लोगों से निवेश और सेविंग करने के नए तरीके पता चलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कंपनी या सरकार की तरफ से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस साल रिश्तेदार और दोस्तों से भी आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सही में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।

मीन राशि
आपको काम की वजह से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही नयी जमीन खरीदने का अवसर बन सकता है। आज नौकरी में तरक्की का योग बन रहा हैं। आमदनी और कारोबार के पक्ष में आपको बढ़िया नतीजे मिलेगें। आज दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी सुस्त हो, लेकिन जल्द ही आपको बेहतर मौके मिलने लगेगें। आज न केवल रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, बल्कि नए कार्य मिलने के अवसर बनेगें। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करेगें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल