1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 फरवरी 2018: बन रहा है श्रवण नक्षत्र, संभलकर रहें ये राशियां

राशिफल 14 फरवरी 2018: बन रहा है श्रवण नक्षत्र, संभलकर रहें ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 08:07 pm IST

4 फरवरी की महानिशीथकाल रात 11:46 से रात 12:38 तक रहेगा। इसके साथ ही बुधवार को श्रवण नक्षत्र के साथ छत्र योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 february 2018
Image Source : PTIhoroscope 14 february 2018

कुंभ राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं, आपको दोगुना लाभ होगा। अगर आप सरकारी ऑफिसर है तो आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है । ट्रांसफर मनचाही जगह पर होगा। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है। अपनी संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें।  गाय को शाम के समय रोटी खिलाएं। सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। इस राशि वाले सट्टा और लॉटरी से धन कमाने के चक्कर में ना पड़ें, वरना हानि का योग है ।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। आपकी लव लाइफ बहुत ही रोचक और सुखमय रहेगी। इंजीनियरिंग के छात्र कैंपस इंटरव्यू के लिए तैयार  रहें। जल्द इंटरव्यू का योग बन रहा है । सर्दी का मौसम होने की वजह से माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज अच्छे तरीके करें ,बॉस की नजर आप पर है। हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानी सामने नहीं फटकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल