1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 फरवरी 2018: बन रहा है श्रवण नक्षत्र, संभलकर रहें ये राशियां

राशिफल 14 फरवरी 2018: बन रहा है श्रवण नक्षत्र, संभलकर रहें ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 08:07 pm IST

4 फरवरी की महानिशीथकाल रात 11:46 से रात 12:38 तक रहेगा। इसके साथ ही बुधवार को श्रवण नक्षत्र के साथ छत्र योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 14 february 2018
Image Source : PTIhoroscope 14 february 2018

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज सहकर्मी के बदले व्यवहार से आप नाखुश होंगे। आज कोई जरूरी काम दोस्त की मदद से पूरा हो जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर होगी । आज पैसों के लेन-देन से बचने की पूरी कोशिश करें। छात्र आलस्य का त्याग करें और पढ़ाई में मन लगाएं। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संभल कर बातचीत करें। केसर का तिलक लगाएं। सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन नए कारोबार में धन निवेश करें, उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। स्टूडेंट्स को एक्जाम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज अपने परिवार के साथ कही बाहर घुमने जा सकते है। इस राशि के वकीलों को किसी मुकदमे में जीत मिलेगी। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगा।  प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। तिल के लड्डू को जल में प्रवाहित करें, दिन खुशियों भरा बीतेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल