धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन कर्मफल दाता शिवदेव की आराधना की जाती है। शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। जिसके कारण कालदंड नामक का योग लग रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में एक साथ 4 ग्रह आ गए है।
Related Stories
एक साथ ग्रह और अशुभ योग के कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में प्रभाव पड़ेगा। इस अशुभ योग का असर कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों पर अधिक होगा। वहीं अन्य राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वॉय करेंगे। तिल के लड्डू बनाकर दान करें।
वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है। आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने के लिये भी प्लान कर सकते हैं। रात को सबके साथ बाहर डिनर करने भी जा सकते हैं। बिजनेस संबधी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा। आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज गणेश जी को हरे मूंग चढ़ाने से तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में