धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, रविवार का दिन और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। साथ ही आज श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती है। रविवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के लिए शुभ होगा। यायीजयद और सर्वार्थसिद्ध नाम के ये योग धनलाभ, बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिलेगा। यायीजयद योग दोपहर 12:46 से अगली सुबह 05:17 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12:46 से अगली सुबह 06:34 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबारी आज बिजनेस के मामलों में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में आज काम आसानी से पूरा हो जायेगा और आपके सहयोगी खुश रहेंगे।व्यवसाय में आज लाभ का योग बन रहा है, उम्मीद से अधिक लाभ होगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा । छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं ।.आज कोई दूर का दोस्त आपके लिए अच्छी खबर फोन पर सुना सकता है ।
वृष राशि
आपकी तर्क शक्ति से किसी लाभकारी कार्य की तलाश में मदद मिलेगी। आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। आपका विनम्र स्वाभाव आपके लिए मददगार साबित होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है।आज जरुरी काम के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है।लवमेट के साथ आज आपका समय अच्छा गुज़रेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में