1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 05:46 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 5 नवंबर से 11 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको दो चार होना पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगल 12वें भाव से आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल आपको स्वास्थ्य लाभ तो दे ही रहे हैं साथ ही मांगलिक कार्यों के योग भी आपके लिये बना रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा भाग्य स्थान में नीच सूर्य व वक्री शुक्र के साथ होंगे। इस समय हो सकता है भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिले। लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। इसलिये कर्म करें फल की चिंता न करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा गुरु व बुध के साथ कर्मभाव में गोचर करेंगें। इस समय आप पर अपने कार्यों को निबटाने का दबाव रह सकता है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सप्ताहांत पर चंद्रमा लाभ घर में शनि के साथ होंगे। व्यवसायी जातकों के लिये वीकेंड लाभकारी तो रहेगा लेकिन हो सकता है अपेक्षानुसार लाभ न मिले।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह रोमांस व उत्साह भरा रह सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और भी मधुर व गहरे हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहने के आसार हैं। हाल ही में अनबन हुई है तो इस समय फिर से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगल का आपकी राशि से 12वें घर में आना आपके लिये धन निवेश के नये अवसर लेकर आ सकता है। किसी नये कार्य की शुरुआत करने, घर या गाड़ी की खरीददारी के लिये भी समय अच्छा कहा जा सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा, सूर्य व शुक्र के साथ अष्टम भाव में रहेंगें। अपनी सेहत का इस समय ध्यान रखें विशेषकर खान-पान में सावधानी रखें। घर के किसी बड़े बुजूर्ग की सेहत भी आपके लिये चिंता का सबब बन सकती है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा, गुरु व बुध के साथ भाग्य स्थान में आ जायेंगें भाग्य का इस समय आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। हालांकि वीकेंड पर कर्मभाव में शनि के साथ चंद्रमा के आने से आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इसलिये इस हफ्ते अपने कार्यों को सावधानी से करें ताकि वीकेंड पर किसी तरह की टेंशन न रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल