Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 05, 2018 05:40 pm IST, Updated : Nov 05, 2018 05:46 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 5 नवंबर से 11 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

राशिफल 2018

राशिफल 2018

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये यह सप्ताह फाइनेंशियली थोड़ा सचेत रहने के आसार कर रहा है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। दरअसल इस वीक की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर जहां आपकी राशि 12वें स्थान में हो रहा है तो वहीं सूर्य नीच होकर आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जहां पर आपकी राशि के स्वामी शुक्र वक्री होकर चल रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी इस समय बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सप्ताह के दूसरे दिन मंगल के पंचम भाव में आ जाने से संतान संबंधी चिंताएं कुछ कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिये भी मंगल इस समय को उपलब्धियों भरा रहने के संकेत कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अपने पार्टनर से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में सूर्य व शुक्र के साथ त्री ग्रही योग बना रहे हैं। जो कि आपको स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करने के संकेत कर रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव में गुरु व बुध के साथ रहेंगें। तीनों ग्रहों का यह युति संबंध आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। हालांकि वीकेंड पर चंद्रमा शनि के साथ पराक्रम भाव में चले जायेंगें जिससे आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। काम में भी आपका मन इस समय नहीं लगेगा। आपके लिये सलाह है कि वीकेंड पर आराम करना आपके लिये लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। स्वयं का व्यवसाय करने वाले या फिर जिन जातकों ने किसी परियोजना, शेयर मार्किट आदि में अपना पैसा लगा रखा है उनके लिये वीक की ऑपनिंग लाभकारी कही जा सकती है। दरअसल सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में रहेंगें। सप्ताह के दूसरे दिन राशि स्वामी मंगल भी पराक्रम भाव से सुख भाव में गोचर कर रहे हैं जो कि आपके लिये लाभ प्राप्ति के नये अवसर मिलने के योग बना रहे हैं। हालांकि पर्सनल लाइफ में लव लाइफ से लेकर परिजनों के साथ संबंधों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें भाव में नीच के सूर्य व वक्री शुक्र के साथ रहेंगें जिससे अचानक से धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिये सलाह है कि अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचें, जोखिम वाले क्षेत्रों में धन निवेश करने से भी इस समय परहेज करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में आ रहे हैं जहां पर बुध व बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो चार होना पड़ा है तो इस समय उनसे राहत मिल सकती है। मूड में भी उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में शनि के साथ गोचर करेंगें। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। हानि उठानी पड़ सकती है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement