Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 दिसंबर 2021: सिंह राशि वालों को मिलेगी किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी, जानें अन्य का हाल

राशिफल 2 दिसंबर 2021: सिंह राशि वालों को मिलेगी किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी, जानें अन्य का हाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 01, 2021 07:36 pm IST, Updated : Dec 03, 2021 10:39 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 02 दिसंबर 2021- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 02 दिसंबर 2021

Highlights

  • धनु राशि वालों का शानदार रहेगा दिन।
  • मिथुन राशि वाले परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा। आज शाम 5 बजे तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 28 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सभी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि

आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का आपको अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि   

आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। लवमेट्स को आज कोई सरप्राइज मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे- धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर चर्चा करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर से संबंधित आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जिनके दाम्पत्य जीवन में अनबन चल रही है, आज समाप्त हो जाएगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लवमेट्स किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कुछ घरेलू समान की खरीदारी करेंगे। लवमेट्स से मन पसंद उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कोई मांगलिक कार्य करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, जिनसे कोई महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे, इसमें आप सफल भी होंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही शाम तक घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।लवमेट्स के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

Vastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल भी न लगाएं तुलसी का पौधा, होगा नुकसान

Chanakya Niti: इन लोगों से बहस करके आप कहलाएंगे सबसे बड़े मूर्ख, दूर रहने में ही भलाई

Shani Amavasya 2021: इस बार शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को हो सकती है दिक्कत 

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement