1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका

एलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2020 10:28 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:28 am IST

एलोवेरा कई बीमारियों के कारगर इलाज है। इसका सुबह जूस पीने से आप कई रोगों से कोसों दूर रहेंगे। वहीं स्वामी रामदेव से जानिए एलोवेरा से कैसे बनाएं टेस्टी सब्जी, अचार और बर्फी।

एलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका- India TV Hindi
एलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका Image Source : INDIA TV

हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि एलोवेरा कई बीमारियों के कारगर इलाज है। इसका सुबह जूस पीने से आप कई रोगों से कोसों दूर रहेंगे। लेकिन आपको बता दें कि एलोवेरा का सिर्फ जूस या ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए काम नहीं आता है बल्कि इसका इस्तेमाल करके जायकेदार अचार, सब्जी के साथ-साथ मीठे में बर्फी बना सकते हैं। जानिए स्वामी रामदेव से इन रेसिपी के बारे में विस्तार से। 

एलोवेरा का आचार

सामग्री

  • 1 गूदे वाले एलोवेरा के पत्ते
  • सरसों का तेल
  • सेंधा या काला नमक
  • सौंफ
  • अजवाइन 
  • राई
  • मेथी

ऐसे बनाएं एलोवेरा का अचार

सबसे पहले पत्ते को पानी से धो लें और रात को थोड़ा सा काट कर रख दें जिससे इसे पीला पदार्थ निकल जाए।  इसके बाद सुबह दोनों किनारों को काट लें। अब इसे छिलके के साथ ही छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े बाउल में एलोवेरा लें और उसमें सेंधा नमक, सौंफ, अजवाइन, राई, मेथी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसे ऐसे ही धूप में रख दें। 3-4 दिन में आपका अचार बनकर तैयार हो जाएगा। 

आप चाहे तो इसे सरसों के तेल में पका सकते हैं। इसके लिए कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद मसाला मिक्स एलोवेरा डालकर थोड़ी देर पकाएं और इसे निकाल लें। इसके बाद इसे धूप में 3-4 दिन रखें। 

Recipe: ढाबा वाले ऐसे बनाते हैं टेस्टी दाल पालक, आप भी जानिए सीक्रेट

एलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका
Image Source : INDIA TVएलोवेरा से बनाइए लजीज सब्जी, अचार और बर्फी भी, स्वामी रामदेव से सीखिए तरीका

एलोवेरा का बर्फी

सामग्री

  • गाय का दूध
  • एलोवेरा का पल्प
  • चीनी(विकल्प)

ऐसे बनाएं एलोवेरा की बर्फी

सबसे पहले एलोवेरा को साफ करके दोनों किनारों को काटेंगे। इसके बाद इसका छिलका निकालकर इसका पल्प टुकड़ों में काट लेंगे। अब एक पैन में दूध डालकर गर्म करेंगे। बाल आने पर इसमें एलोवेरा का पल्प डालकर अच्छी तरह से मिलाते रहेंगे। जिससे कि यह दूध में अच्छे से मिल जाएं। अब इसे तक तक धीमी आंच में पकाएंगे तक ये गाढ़ा न हो जाएं। अगर आप चीनी डालना चाहते हैं तो गाढ़ा होने के कुछ मिनट पहले डाल दें। जब ये गाढ़ा हो जाए गैंस बंद कर दें और घी लगी एक प्लेट में निकालकर जमा देंगे। 1-2 घंटे बाद इसे अपने अनुसार पीस में काट लेंगे। आपकी एलोवेरा की बर्फी बनकर तैयार है। 

घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा, स्वाद के साथ साथ हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

एलोवेरा की सब्जी

एलोवेरा की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए इसे कैसे घर पर बनाए।

एलोवेरा सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • एलोवेरा का पल्प
  • घी या तेल
  • जीरा 
  • थोड़ा धनिया पाउडर
  • थोड़ी हल्दी पाउडर
  • काला नमक
  • सौंफ 
  • मेथी
  • अजवाइन

ऐसे बनाएं एलोवेरा सब्जी

सबसे पहले पैन या कढ़ाई में घी या तेल डाकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें मेथी, जीरा, सौंफ, अजवाइन, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर हल्का फ्राई करें। इसके बाद इसमें एलोवेरा पल्प डाल दें। 5 मिनट बाद इसमें नींबू का रस डाल दें। इससे एलोवेरा के पीस अलग-अलग हो जाएगा। अब इसे 10 मिनट पकने दें। आपकी एलोवेरा की सब्जी बनकर तैयार है। 

घर पर यूं बनाएं आंवला जूस, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ रखेगा हेल्दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल