1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर बनाएं गोभी मटर की फ्राई सब्जी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

Recipe: घर पर बनाएं गोभी मटर की फ्राई सब्जी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 03:09 pm IST

इस जायकेदार सब्जी को पराठा, पूरे के साथ खाएं तो इस का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। जानिए घर पर कैसे बनाएं फ्राई मटर गोभी बनाने की विधि।

Recipe: घर पर बनाएं गोभी मटर की फ्राई सब्जी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका- India TV Hindi
Recipe: घर पर बनाएं गोभी मटर की फ्राई सब्जी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका Image Source : INSTAGRAM/THATINDIANCURRY

आलू गोभी मटर की सब्जी तो हर कोई बड़े ही चाव से खाता है। गोभी को लोग कई तरह से बनाना पसंद करते हैं। गोभी फ्राई करके मसालों के साथ बनाया होगा। लेकिन आप चाहे तो गोभी और मटर की फ्राई सब्जी बना सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। इस जायकेदार सब्जी को पराठा, पूरे के साथ खाएं तो इस का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। जानिए घर पर कैसे बनाएं फ्राई मटर गोभी बनाने की विधि। 

फ्राई मटर गोभी मस्ती बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो फूलगोभी कटी हुई
  • थोड़ा घी या तेल
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 100 ग्राम हरी मटर
  • थोड़ा सा बेसन
  • थोड़ी सी अदरक
  • 4-5 काली मिर्च

Recipe: कुछ खाना है इंस्टेंट और क्रिस्पी तो बनाएं ये बूंदी फ्राई सब्जी, 5 से 8 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

फ्राई मटर गोभी बनाने की विधि

एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा डालें जब बीज रंग बदलने लगते हैं, फूलगोभी के फूल, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब थोड़ा पानी छिड़कें और ढक्कन बंद करके 2-3 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें हरी मटर डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक ढककर पकाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी अदरक, बेसन और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर 2-3 मिनट तक ढककर पकाएं। इसके बाद इसमें कूटी हुए  काली मिर्च  डालकर अच्छे से मिक्स कर दें औऱ फिर ढक्कन बंद कर दें। थोड़ी देर बाद थोड़ा सा फ्राई करके गैस बंद कर दें। आपकी रेसिपी बनकर तैयार है। 

Recipe: स्टफ्ड पराठे या फिर कचोरी के साथ खाएं ये तीखी चटपटी दही और मिर्च की चटनी, फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल