1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं क्रीमी और टेस्टी काली मिर्च गोभी रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं क्रीमी और टेस्टी काली मिर्च गोभी रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 04:04 pm IST

फूल गोभी करी की सब्जी वेगन, ग्लूटिन फ्री होती है। इसे मसाले, मटर, आलू और नारियल दूध डालकर बनाया जाता है। इसे डिनर या लंच में बनाकर रोटी या चावल के साथ सर्व किया जाता है।

kali mirch gobi- India TV Hindi
kali mirch gobi Image Source : INSTRAGRAM

भारत में फूल गोभी से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं। कहीं गोभी सूखी बनती है तो कहीं इसका पुलाव बनाते हैं। केरल, गोवा और मुंबई जैसे शहरों में गोभी में कोकोनट मिल्क डालकर करी में बनाया जाता है। कोकोनट मिल्क आपकी डिश को क्रीमी और टेस्टी बना देता है। इसे आप लंच, डिनर में आसानी से बना सकते हैं। जानें काली मिर्च गोभी की सब्जी बनाने की विधि 

 काली मिर्च गोभी बनाने के लिए सामग्री

  1. 2 कप छोटे-छोटे टुकड़े में कटा हुआ फूल गोभी
  2. 1 कप हरा मटर
  3. 1 कप टुकड़ो में कटा हुआ आलू
  4. 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  5. 2 चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल
  6. आधा कप कटा हुआ प्याज
  7. आधा कप टमाटर प्यूरी
  8. स्वादानुसार नमक
  9. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  10. आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  11. 1 कप नारियल का दूध

होली 2020: रंगों के त्योहार पर मेहमानों को दही भल्ला खिलाकर लूट लें वाहवाही

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन, अदरक डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें प्याज डालें और 3-4 मिनट भूनें। 
  • अब इलमें टमाटर प्यूरी, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से पकाएं। 
  • अब इसमें फूल गोभी, आलू, कोकोनट मिल्क, मटर, डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • अब इसमें एक कप पानी डालकर किसी ढक्कन से ढक दें और गैस की आंच धीमी कर दें। 
  • कम से कम 12-13 मिनट बाद चेक कर लें कि आलू पक गए हैं कि नहीं। 
  • अगर आलू पक गए है तो गैस बंद कर दें। अब इसे हरे धनिए से गार्निश करके रोटी, चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

हाई प्रोटीन डाइट: घर पर ऐसे आसानी से बनाए मूंग दाल की ये 2 टेस्टी डिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल