1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी कश्‍मीरी पनीर मसाला

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी कश्‍मीरी पनीर मसाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 10:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 10:33 pm IST

आज हम आपको अपनी खबर में कश्मीर की एक रेसिपी के बारे में बता रहे है। जिसका नाम कश्मीरी चमन है। जिसका नाम से ही पता चलता है कि ये कितना टेस्टी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

kashmiri paneer masala- India TV Hindi
kashmiri paneer masala

रेसिपी डेस्क: स्वाद की बात को और कश्मीर के खाने की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता हैं। कश्मीर के खाने का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। कश्मीर को स्वर्ग तो माना ही जाता है, लेकिन वहां का स्वाद भी किसी से कम नहीं है। वहां के खाने की खूशबू और स्‍वाद दोनों ही बहुत लाजवाब होता है। आज हम आपको अपनी खबर में कश्मीर की एक रेसिपी के बारे में बता रहे है। जिसका नाम कश्मीरी चमन है। जिसका नाम से ही पता चलता है कि ये कितना टेस्टी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. दो कप पनीर टुकड़ों में कटे हुए
2. एक चम्‍मच गरम मसाला पाउडर
3. आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
4. आधा चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
5.  आधा चम्‍मच धनिया पाउडर
6.  एक चौथाई चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
7. एक चम्‍मच कटा हरा धनिया
8.  आधा चम्‍मच जीरा
9. दो चम्‍मच तेल
10. चुटकीभर हींग
11. स्‍वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं कश्मीरी चमन
सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें। इसके बाद एक बाउल में इन्हें निकाल लें। और इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्‍ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

10 मिनट बाद पैन में तेल डालकर उसमें पनीर के टुकड़े और कम से कम 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस की आंच धीमी कर दें। इसे ऐसे ही कम से कम 10 मिनट पकने दें। आपकी कश्मीरी चमन बनकर तैयार हैं। इसे आप सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे गार्निश करने के लिए इसके ऊपर हरा धनिया डालें और सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल