1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे बनाएं जायकेदार रेस्टोरेंट स्टाइल पंजाबी पालक पनीर, ये रही बनाने की सिंपल विधि

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं जायकेदार रेस्टोरेंट स्टाइल पंजाबी पालक पनीर, ये रही बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 03:39 pm IST

अगर आप घर पर भी टेस्टी पनीर बनाने की सोच रहे हैं तो रेस्टोरेंट स्टाइल मसालेदार पंजाबी पालक पनीर रेसिपी इस तरह बना सकते हैं। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

पालक पनीर रेसिपी- India TV Hindi
पालक पनीर रेसिपी Image Source : INSTAGRAM/BINJALSVEGKITCHEN

पालक पनीर एक नार्थ इंडियन रेसिपी है। जिसे पालक और मुलायम पनीर से बनाया जाता है। बनाई जाती है। पालक पनीर, पालक और पनीर से बना होता है। जो गर्म नान, रोटी या चावल के साथ बड़े ही चटाव से खाया जा सकता है।  अगर आप घर पर भी टेस्टी पालक पनीर बनाने की सोच रहे हैं तो  रेस्टोरेंट स्टाइल मसालेदार पंजाबी पालक पनीर रेसिपी इस तरह बना सकते हैं। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

Recipe: वही स्वाद वाली भिंडी खाते खाते हो गए बोर तो अब ट्राई करें बेसन वाली भिंडी की ये रेसिपी

रेस्टोरेंट स्टाइल पंजाबी पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 गुच्छा पालक
  • एक कप कटा हुआ प्याज 
  • एक कप कटा हुआ टमाटर
  • एक चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • एक कप फ्राइड पनीर कटे हुए
  • एक चौथाई कप कप काजू
  • एक साबुत सूखी लाल मिर्च
  • एक चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चम्मच तेल या मक्खन
  • आधा टीस्पून जीरा बीज
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी भर हींग

Recipe: त्योहार के बाद नाश्ते में कुछ खाना है हल्का और हेल्दी तो उपमा है बेस्ट, ये है बनाने की परफेक्ट रेसिपी

ऐसे बनाएं पंजाबी पालक पनीर

सबसे पहले पालक के अच्छी तरह से धोकर एक पैन में पानी डालकर उबाले लें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल दें। करीब 2-3 मिनट उबलने के बाद गैस बंद कर दें और तुंरत पानी हटाकर पालक को ठंडे पानी में डाल दें। जिससे कि उसका रंग सही रहें। इसके बाद इसे ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें। 

अब एक पैन या कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, साबुत सूखी मिर्च, प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने। इसके बाद इसमें काजू भी डालकर फ्राई कर कर लें।  अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक मिलाएं। इसके बाद इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई करें। जब तक कि तेल अलग न हो जाए। अब गैस बंद करके इसे थोड़ा सा ठंड़ा होने दें। इसके बाद इसे ग्राइडर में डालकर पेस्ट बना लें। 

Recipe: नाश्ते में बनाएं ये स्टफ्ड मूंगदाल अप्पे, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

इसके बाद पैन में फिर इस पेस्ट के साथ पालक का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट या उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद इसमें पनीर डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद धीमी आंच में कुछ देर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका जायकेदार पालक पनीर बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल