1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं लाजवाब मसालेदार टिंडे

Recipe: ऐसे बनाएं लाजवाब मसालेदार टिंडे

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 28, 2018 11:14 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 11:14 am IST

अगर आपकी थाली में टिंडे होते है तो अक्सर आप मुंह बना लेते है पर हम आपको एक ऐसी मसालेदार टिंडे की सब्जी बनाने के बारें में बता रहे है। जिसका टेस्ट आपके हमेशा टिंडे खाने की आदत डाल देगा। जानिए मसालेदार टिंडे की सब्जी बनाने की विधि।

spicy Tindey recipe - India TV Hindi
spicy Tindey recipe

रेसिपी डेस्क: अगर आपकी थाली में टिंडे होते है तो अक्सर आप मुंह बना लेते है पर हम आपको एक ऐसी मसालेदार टिंडे की सब्जी बनाने के बारें में बता रहे है। जिसका टेस्ट आपके हमेशा टिंडे खाने की आदत डाल देगा। जानिए मसालेदार टिंडे की सब्जी बनाने की विधि।

टिंडे बनाने की सामग्री

  • 5 टिंडे छिले और काटे
  • 1 टमामटर छोटे टुकड़ो पर कटा हुआ
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा सा गरम मसाला
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • छोड़ा सा जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

ऐसे बनाएं मसालेदार टिंडे की सब्जी

सबसे पहले पैन या कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें जीरा डालें। इसके बाद इसमें प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद टमाटर डालें फिर सभी मसाले और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (Lunch Box Recipe: बच्चों के टिफिन में पैक करें स्पेशल चॉकलेट सैंडविच )
जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो इसमें टुकड़े किए हुए टिंडे डाल दें। अच्छे से मिलाकर ढक्कन से ढक दें। साथ ही गैस की आंच धीमी कर दें।जब टिंडे थोड़ा सा नर्म हो जाएं तो ढक्कन हटाकर  इसे मध्यम आंच में पकने दें। कम से कम 5 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें। आपके टेस्टी मसालेदार टिंडे बनकर तैयार है। इसे आप हरी धनिया से गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें। (Lunch Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी पालक चना दाल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल