1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Watermelon Soup Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्पाइसी वॉटरमेलन सूप

Watermelon Soup Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्पाइसी वॉटरमेलन सूप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 05, 2020 02:09 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:16 pm IST

तरबूज से तैयार होने वाला सूप काफी टेस्टी है। इसे बनाने में आपका काफी समय भी बर्बाद नहीं होगा। जानिए वॉटरमेलन सूप बनाने की सिंपल विधि।

Watermelon Soup- India TV Hindi
Watermelon Soup Image Source : INSTRAGRAM/DLITEFULLMEAL

तरबूज आने का मौसम शुरू हो गया है।  आप इसका सेवन काटकर या फिर शेक, जूस बनाकर करते होंगे। लेकिन इस बार इसका सूप ट्राई करें। तरबूज से तैयार होने वाला सूप काफी टेस्टी है। इसे बनाने में आपका काफी समय भी बर्बाद नहीं होगा। जानिए वॉटरमेलन सूप बनाने की सिंपल विधि

वॉटरमेल सूप बनाने के लिए सामग्री (Ingredients Of Spicy Watermelon Soup)

  1. 5 कप कटा और बीज निकला हुआ तरबूज 
  2. 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  3. 2 बड़े चम्मच पुदीना कटा हुआ
  4. आधा चम्मच लाल मिर्च दरीदरी की हुई

Lockdown Recipe: चाय के साथ लें होममेड आलू भुजिया का मजा, जानें बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं वॉटरमेलन सूप (How to Make Spicy Watermelon Soup)

  • सबसे पहले एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मिर्च डालकर फ्राई करें और उसके बाद गैंस बंद करके ठंडा होने दें। 
  • अब तरबूज और पुदीना ब्लैंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। अब इसे लहसुन-अदरक वाले पैन में डालकर बालें।  जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  • गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और फिर परोसने से पहले कम से कम 1-2 घंटे के लिए ठंडा करें।
  • आप सूप में बर्फ के टुकड़े, ऑलव ऑयल और पुदीना डालकर गार्निश कर सकते हैं।

स्नैक्स या लंच में ऐसे झटपट तैयार करें लज़ीज मशरूम फ्राई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल