1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अमिया की लौंजी खाने के बाद भूल जाएंगे पनीर का स्वाद, मिनटों में खुल जाएगा सारे टेस्ट बड्स, जानें रेसिपी

अमिया की लौंजी खाने के बाद भूल जाएंगे पनीर का स्वाद, मिनटों में खुल जाएगा सारे टेस्ट बड्स, जानें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 08, 2024 06:54 pm IST,  Updated : May 08, 2024 06:54 pm IST

Aam Launji Recipe: गर्मी के दिनों में कई बार खाने का मन नहीं करता है। किसी भी चीज में स्वाद नहीं आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एक बार अमिया यानि कच्चे आम की लौंजी ट्राई करें। आपके सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे। जानिए अमिया की लौंजी बनाने की रेसिपी।

आम की लौंजी- India TV Hindi
आम की लौंजी Image Source : INDIA TV

गर्मी के दिनों में कच्चे आम का सीजन होता है। कच्चा आम पेट को ठंडा रखता है और मुंह का स्वाद अच्छा कर देता है। कई बार जब सब्जी खाने का मन न करे तो आप अमिया की लौंजी बनाकर खा सकते हैं। अमिया यानि कि कच्चा आम जिसे लोग कैरी भी कहते हैं। अमिया की लौंजी बनाने में जितनी आसान है स्वाद में उतनी ही टेस्टी होती है। अगर आपके टेस्ट बड्स खराब हो रहे हैं तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए फिर बार-बार इस सब्जी को बनाने का दिल करेगा। अमिया की लौंजी का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। जानिए कैसे बनाते हैं अमिया की खट्टी मीठी लौंजी?

अमिया की लौंजी कैसे बनाते हैं? 

  • सबसे पहले आपको कच्चे आम खरीदकर लाने हैं। ध्यान रखें आम कड़े होने चाहिए यानि पके जैसे नहीं होने चाहिए।

  • अब आम को धोकर छील लें और चाकू की मदद से उसका गूदा निकालकर अलग कर लें।

  • आम की गुठली का भी लौंजी में इस्तेमाल होता है इसलिए इसे फेंकने की गलती न करें।

  • अब कड़ाही में करीब 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और उसमें सौंफ डाल दें।

  • अब हल्दी, नमक और लाल मिर्च मिला दें और तुरंत ही कटी हुई अमिया डालकर तेल में मिक्स कर लें।

  • रसेदार सब्जी के जितना पानी डालें और इसे ढ़ककर पकाएं जब तक कि आमिया अच्छी तरह से गल न जाएं।

  • अमिया को एक बार हाथ से दबाते हुए चेक कर लें और जब गल जाए तो इसमें चीनी या फिर गुड़ डाल दें।

  • आम की लौंजी को आप अपनी पसंद के हिसाब से खट्टा मीठा रख सकते हैं। 

  • अगर आपको पानी ज्यादा लगे तो इसे थोड़ा गाढ़ा बना सकते हैं। 

  • तैयार है अमिया की लौंजी, जिसे आप करीब 10-15 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।

  • जब जी चाहे इसे गर्म करके या फिर ऐसे ही खा सकते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल