1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्रीमी झागदार एकदम मार्केट जैसी कोल्ड कॉफी, बिना मशीन के सिर्फ 2 मिनट में हो जाएगी तैयार

क्रीमी झागदार एकदम मार्केट जैसी कोल्ड कॉफी, बिना मशीन के सिर्फ 2 मिनट में हो जाएगी तैयार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 30, 2024 10:47 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 10:47 am IST

Cold Coffee Recipe: गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना लोगों को खूब पसंद होता है। आप घर में एकदम क्रीमी और झागदार कॉफी बनाकर पी सकते हैं। बिना मशीन के इस कॉफी को आप तैयार कर सकते हैं। जानिए घर में कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी।

कोल्ड कॉफी रेसिपी- India TV Hindi
कोल्ड कॉफी रेसिपी Image Source : FREEPIK

गर्मी में चाय और हॉट कॉफी की बजाय लोग कोल्ड कॉफी पीना पसंद करते हैं। मार्केट में मिलने वाली कॉल्ड कॉफी लोगों को काफी पसंद आती है। हालांकि आप घर में मार्केट जैसी कॉफी आसानी से बना सकते हैं। बिना मशीन के झागदार और एकदम क्रीमी कॉफी आप तैयार कर सकते हैं। बच्चों, बड़ों और घर आए मेहमानों को ये कोल्ड कॉफी खूब पसंद आएगी। एक बार जब आप इस कोल्ड कॉफी को बनाकर लोगों को सर्व करेंगे तो पीने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। जानिए कैसे बनाएं घर में मार्केट जैसी कोल्ड कॉफी।

झागदार कोल्ड कॉफी कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले कोल्ड कॉफी के लिए आपको फुल क्रीम दूध लेना है। अगर आप पैकेट वाला दूध ले रहे हैं तो इसे उबालकर ठंडा कर लें।

  2. आप चाहें तो दूध को बिना उबाले सीधे ही कॉफी में डाल सकते हैं। 

  3. अब एक मिक्सी का जार लें उसमें 7-8 आइस क्यूब्स डालें और 2-3 चम्मच कोल्ड कॉफी और चीनी डाल लें।

  4. अब इन तीनों चीजों को चलाते हुए बारीक पीस लें। हल्की नम एक पाउडर जैसा तैयार हो जाएगा।

  5. इसी मिक्सी में अब दूध डाल दें। आपको करीब 3 कप दूध डालना है और फिर मिक्सी को 4-5 मिनट के लिए चलाना है।

  6. अब कॉफी के लिए कांच के गिलास लें और उसमें चॉकलेट सीरप डाल दें। आपको साइड से सीरप को फैलाते हुए डालना है।

  7. अब इसमें ऊपर से कोल्ड कॉफी डाल दें और इसे मार्केट जैसे क्रीमी टेक्स्चर देना है तो 1 स्कूप वेनिला आइसक्रीम डाल दें।

  8. ऊपर से थोड़ा कॉफी पाउडर और कोको पाउडर डाल दें। इसके ऊपर चॉकलेट सीरप डालें और सर्व करें।

  9. यकीन मानिए एक बार ये कॉफी पीने के बाद आप मार्केट में मिलने वाली कॉल्ड कॉफी पीना भूल जाएंगे।

  10. गर्मियों के लिए इससे बेहतरीन, टेस्टी और दिखने में खास ड्रिंक कोई नहीं हो सकता है।

 

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल