1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सस्ती हो गई हैं हरी मटर, सिर्फ 1 मिनट में तैयार कर लें फ्रोजन मटर, सालभर नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

सस्ती हो गई हैं हरी मटर, सिर्फ 1 मिनट में तैयार कर लें फ्रोजन मटर, सालभर नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 03, 2024 08:28 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 08:28 am IST

Frozen Peas Making Tips: ठंड में हरी मटर का सीजन होता है। वैसे मटर की जरूरत पूरे साल पड़ती है। आप चाहें तो मटर को सालभर के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं। सिर्फ 1 मिनट में आप कई किलो मटर को फ्रोजन मटर बना सकते हैं। जानिए कैसे?

Frozen Peas making- India TV Hindi
फ्रोजन मटर कैसे बनाएं Image Source : INDIA TV

सर्दियों में हरे और ताजा मटर का सीजन होता है। अभी मटर के दाम काफी कम हो गए हैं। मार्केट में आसानी से कच्चे हरे और फ्रेश मटर मिल जाते हैं। आप चाहें तो इन्हें सालभर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। मटर का इस्तेमाल हमें पूरे साल करना पड़ता है। मटर पनीर बनाना हो या पुलाव मटर का स्वाद बढ़ाना हो, अगर मटर डाल दें तो मजा दोगुना हो जाता है। आप बिना किसी झंझट के सिर्फ 1 मिनट में पूरे साल के लिए हरी मटर के दाने स्टोर करके रख सकते हैं। हरी मटर को प्रिजर्व करने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के मटर के दाने चाहिए होंगे। इसलिए ये सीजन अच्छा सबसे अच्छा है। आप फ्रोजन मटर को घर के फ्रीजर में रख सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको क्या-क्या चाहिए।

हरी मटर से तैयार करें फ्रोजन मटर 

  1. मटर को प्रिजर्व करने के लिए सबसे पहले हरी मटर को छीलकर उसके साफ और अच्छे दाने निकाल लें।
  2. मटर प्रिजर्व करने के लिए आपको नरम और अच्छी क्वालिटी की ही मटर लेनी है।
  3. आप अपनी जरूरत के हिसाब से कितनी भी मटर ले सकते हैं और उन्हें स्टोर कर सकते हैं।
  4. अब गैस पर किसी बर्तन में पानी को उबलने के लिए रख दें और जब उबाल आ जाए तो मटर पानी में डाल दें।
  5. मटर में करीब 1-2 चम्मच चीनी डाल दें इससे मटर की मिठास और स्वाद बना रहेगा।
  6. मटर को सिर्फ 2 मिनट के लिए पकाएं और फिर 5 मिनट उबले पानी में ही छोड़ दें।
  7. छलनी की मदद से मटर को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डालें और फिर ठंडे पानी से निकालकर किसी कपड़े पर फैला दें।
  8. अब बिना देरी किए मटर को किसी जिप बैग में डालें और बंद करके फ्रीजर में स्टोर करने के लिए रख दें।
  9. जब मटर का सीजन चला जाए या जब जरूरत हो इसमें से मटर निकालकर इस्तेमाल कर लें।
  10. इस तरह आप पूरे साल के लिए मटर स्टोर करके रख सकते हैं और मार्केट की फ्रोजन मटर खरीदने से बच सकते हैं।

गर्मागरम सांभर के साथ खाएं रवा मेदु वड़ा, इस रेसिपी से 15 मिनट में तैयार हो जाएगा हेल्दी नाश्ता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल