1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बनाकर खाएं सेब का मुरब्बा, रसगुल्ले जैसा लगता है स्वाद, ये है 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी

सर्दियों में बनाकर खाएं सेब का मुरब्बा, रसगुल्ले जैसा लगता है स्वाद, ये है 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 25, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 05:45 pm IST

Apple Murabba Recipe: सर्दियों में सेब का सीजन होता है। आपको रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। अगर सेब खाकर बोर हो गए हैं तो आप सेब का मुरब्बा बना कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी लगता है और सारे पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं सेब का मुरब्बा।

Apple Murabba- India TV Hindi
सेब का मुरब्बा Image Source : SOCIAL

हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर्स रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सेब खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं और इससे बीमारियां भी दूर रहती हैं। सेब में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बॉडी को एनर्जी देते हैं। सेब खाने से पाचन मजबूत होता है और मोटापा भी कम होता है। अगर आपको कच्चा सेब खाना पसंद नहीं है तो आप सेब का मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं। सर्दियों के सीजन में सेब खूब मिलते हैं आप इनसे घर पर भी सेब का मुरब्बा बना सकते हैं। हम आपको सिर्फ 10 मिनट में सेब का मुरब्बा बनने की रेसिपी बता रहे हैं। सेब के मुरब्बा को आप 2 महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। नोट कर लें सेब का मुरब्बा बनाने की आसान रेसिपी।

सेब का मुरब्बा बनाने के लिए जरूरी सामान

इसके लिए आपको 1 किलो के करीब सेब लेने होंगे

मुरब्बा में चीनी पड़ती है तो करीब 1 किलो चीनी ले लें
आपको इसमें डालने के लिए 2 नींबू चाहिए 
खुशबू के लिए करीब आधा चम्मच इलायची पाउडर चाहिए 

सेब का मुरब्बा कैसे बनाते हैं, जान लें रेसिपी (Apple Murabba Recipe)

  1. सेब का मुरब्बा बनाने के लिए आप सेब को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और सूखने पर छिलका निकालकर रख लें।
  2. अब सेब को साफ आरओ वाले पानी में डाल कर रख दें जिससे इनका रंग काला न पड़े। 
  3. अब कोई बड़ा सा बर्तन लें और उसमें सारे सेब डाल दें। आपको इतना पानी रखना है कि सेब आसानी से पानी में डूब जाएं।
  4. जब पानी उबलने लगे तो उसमें एक-एक करके सारे सेब डाल दें और सेब को हल्का मुलायम होने तक पकाएं।
  5. करीब 15 मिनट बाद चेक कर लें कि सेब सॉफ्ट हुए हैं या नहीं। अगर सेब मुलायम हो गए हैं तो गैस को बंद कर दें। 
  6. अब चीनी की चाशनी बनाने के लिए 1 किलो चीनी में करीब 3-4 कप पानी डालकर गैस पर रख दें।
  7. इसमें इलाइची पाउडर भी मिला दें और जब चीनी घुल जाए तो तैयार चाशनी में सेब को पानी से निकालकर डाल दें।
  8. मुरब्बा बनाने के लिए आपको 2 तार की चाशनी तैयार करनी है जो शहद से थोड़ी पतली होनी चाहिए।
  9. अब चाशनी में डूबे सेब में नींबू का रस मिला दें और इसे 2 दिन तक ऐसे ही रखा रहने दें।
  10. बीच-बीच में मुरब्बा को आप चला सकते हैं जिससे चाशनी पूरी तरह से अंदर चली जाए और सेब मीठे हो जाएं।
  11. सेब का स्वादिष्ट मुरब्बा तैयार है आप इसे सर्दियों में बाहर ही रखें और अगर इसे गर्मियों में बना रहे हैं तो फ्रिज में भी रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल