1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Crispy Aloo Cheela Recipe: सुबह नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी आलू चीला, पराठे को फेल करता है इसका लाजवाब स्वाद

Crispy Aloo Cheela Recipe: सुबह नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी आलू चीला, पराठे को फेल करता है इसका लाजवाब स्वाद

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 09, 2025 06:46 am IST,  Updated : Oct 09, 2025 06:50 am IST

Crispy Aloo Cheela Recipe: क्या आप भी सुबह के नाश्ते में आलू, गोभी पराठा, ब्रेड-बटर या ब्रेड-जैम खाकर बोर हो चुके हैं। तो अब घर पर स्वाद और सेहत से भरपूर क्रिस्पी आलू चीला बनाने का समय आ चुका है। इसे बनाना बेहद आलान है और खाने में ये लाजवाब लगता है। यहां से नोट कर लें आसान सी आलू चीला रेसिपी।

Cispy Aloo Cheela Recipe- India TV Hindi
क्रिस्पी आलू चीला रेसिपी Image Source : FREEPIK

Crispy Aloo Cheela Recipe: सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट मिल जाए तो मानों पूरा दिन ही बन जाए। लेकिन नाश्ते में आलू पराठा, गोभी पराठा या फिर ब्रेड-बटर खाकर लोग बोर चुके हैं, तो अब समय कुछ नया टेस्टी, हेल्दी और क्रिस्पी ट्राय करने का आ चुका है। हम यहां जिस डिश की बात कर रहे हैं उसका नाम क्रिस्पी आलू चीला है। यह डिश स्वाद में लाजवाब, बनाने में आसान और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आपका सुबह सुबह कम तेल में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो ये डिश ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां हम क्रिस्पी आलू चीला की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • आलू - 2-3 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए)
  • बेसन - 1/2 कप
  • चावल का आटा - 2 टेबलस्पून (इससे चीला ज़्यादा क्रिस्पी बनता है)
  • सूजी (रवा) - 2 टेबलस्पून (आप चाहें तो इस्तेमाल करें)
  • बारीक कटा हुआ प्याज - 1 मध्यम
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 1-2
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 छोटी चम्मच
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच (या स्वादानुसार)
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - चीला सेंकने के लिए
  • पानी

बनाने की विधि

बैटर तैयार करें

एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।

घोल बनाएं

अब धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न ज़्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। यदि सूजी का उपयोग कर रहे हैं, तो बैटर को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

चीला बनाएं

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें।

फैलाएं

मध्यम आंच पर, एक करछी बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और धीरे-धीरे गोलाकार गति में फैलाएं। चीले को जितना पतला हो सके उतना फैलाएं ताकि वह क्रिस्पी बने।

सेंकें

चीले के किनारों पर और ऊपर थोड़ा तेल या घी डालें। इसे एक तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें ।

पलटें

जब चीला एक तरफ से अच्छी तरह से सिक जाए, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

परोसें

आपका क्रिस्पी आलू चीला तैयार है। इसे हरी चटनी, दही या टोमैटो केचअप के साथ गरमागरम परोसें।

ये भी पढ़ें: 

कहीं मिल्क केक में मिलावट तो नहीं, मिठाई शुद्ध है या फिर मिलावटी, कैसे करें पहचान?

अब नहीं फटेगी गुड़ की चाय, बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, पीने से सर्दी-खांसी से तुरंत मिल जाती है राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल