1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दूर हो जाएगी प्रोटीन की कमी, बनाकर खाएं स्प्राउट्स सलाद, रग-रग में भर जाएगी एनर्जी

दूर हो जाएगी प्रोटीन की कमी, बनाकर खाएं स्प्राउट्स सलाद, रग-रग में भर जाएगी एनर्जी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 04:38 pm IST

क्या आप भी थकान और कमजोरी को दूर कर एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको प्रोटीन रिच स्प्राउट्स सलाद की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं स्प्राउट्स सलाद?- India TV Hindi
कैसे बनाएं स्प्राउट्स सलाद? Image Source : FREEPIK

जिन लोगों के शरीर में हर समय थकान और कमजोरी बनी रहती है, उन्हें अपने डाइट प्लान में प्रोटीन से भरपूर कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोटीन रिच फूड्स आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स सलाद बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- एक कप मूंग दाल को लगभग 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब इसका पानी निकालकर इसे लगभग 12 घंटे के लिए सूती कपड़े में बांधकर रख दीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद एक बड़े कटोरे में एक कप अंकुरित मूंग दाल, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, हाफ कप बारीक कटा हुआ खीरा, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और एक कद्दूकस की हुई गाजर निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब इसी कटोरे में हाफ नींबू का रस, 1/4 स्पून काला नमक, 1/4 स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर और हाफ स्पून चाट मसाला एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- आखिर में आपको इस मिक्सचर में 2 स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया और एक स्पून ऑलिव ऑइल भी मिला लेना है।

अब आप पोषक तत्वों से भरपूर इस स्प्राउट्स सलाद को सर्व कर सकते हैं। स्प्राउट्स सलाद न केवल आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में बल्कि आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप अपनी मसल्स को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो भी स्प्राउट्स सलाद का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। लो कैलोरी वाली ये डिश आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकती है। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी स्प्राउट्स सलाद का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल