Pudina Shikanji: क्या आपने कभी शिकंजी पिया है। अगर नहीं तो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, इसका स्वाद बेहद गजब का होता है और जब आप इसे पीते हैं तो ये पेट को ठंडा करने के साथ आपको बेहतर महसूस करवाता है। शिकंजी की खास बात ये होती है कि ये शरीर के लिए हाइड्रेशन वाले फूड की तरह काम करता है और फिर शरीर में जमा गंदगी को भी डिटॉक्स करता है। तो, गर्मियां आ रही हैं तो आपको इस पुदीना शिकंजी को बनाकर रख लेना चाहिए। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और इसे बनाने का तरीका।
पुदीना
काला नमक
जीरा पाउडर
नींबू
नमक
चीनी
पानी
काली मिर्च पाउडर

-इस शिकंजी को बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चीनी घोल लें।
-पुदीना की पत्तियों को पीस लें और फिर इसे पानी में मिला लें।
-नींबू, काला नमक और नमक मिला लें।
-जीरा पाउडर मिला लें।
-इन सबको मिलाने के बाद इन्हें अच्छी तरह से घोल लें।
-हल्का का काली मिर्च पाउडर मिलाकर रख दें।
अब आपको करना ये है कि एक कांच की बोतल लें और इसमें शिकंजी को भरकर रख लें। इसे फ्रिज में रख लें और और फिर जब मन करे तब आप इसे पी सकते हैं या घर आए महमानों को ये दे सकते हैं। ये गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के साथ पानी की कमी से बचाता है।
संपादक की पसंद