1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं 1 कटोरी क्विनोआ उपमा, विटामिन और मिनरल का भंडार, पतला होने की रेसिपी

सुबह नाश्ते में खाएं 1 कटोरी क्विनोआ उपमा, विटामिन और मिनरल का भंडार, पतला होने की रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 12, 2024 10:50 am IST,  Updated : Sep 12, 2024 10:50 am IST

Quinoa Upma Recipe: नाश्ते में हेल्दी क्विनोआ उपमा शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल मिलेंगे। क्विनोआ खाने से तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। जानिए कैसे बनाते हैं क्विनोआ उपमा की रेसिपी?

Quinoa Upma Recipe- India TV Hindi
Quinoa Upma Recipe Image Source : SOCIAL

क्विनोआ एक हेल्दी अनाज है जिसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है। वजन घटाने में क्विनोआ बहुत ही असरदार साबित होता है। डायटिशियिन वेट लॉस डाइट प्लान में क्विनोआ शामिल करने की सलाह देते हैं। ये मोटा अनाज हार्ट से लेकर डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। क्विनोआ में भरपूर विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। क्विनोआ को सब्जियों के साथ उपमा के रूप में भी तैयार किया जा सकता है। क्विनोआ उपमा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और ये ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन है। जानिए कैसे बनाते हैं क्विनोआ उपमा और क्या है ये क्विनोआ की रेसिपी?

क्विनोआ उपमा बनाने की रेसिपी:

स्टेप 1- क्विनोआ उपमा तैयार करने के लिए 1 कड़ाही में 1 चम्मच ऑयल डालकर 2 चम्मच मूंगफली के दाने भून लें। मूंगफली भुन जाएं तो इसमें 1 छोटी चम्मच राई, 1 चम्मच चना दाल और 1 चम्मच उड़द दाल डालकर भूनें। 

स्टेप 2- अब तेल में 6-7 करी पत्ता और 2 हरी मिर्च को लंबा काटकर डाल दें। इसमें 1/4 कप बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद 1/4 कप बारीक कटा टमाटर डालें। अब जो सब्जी आपको पसंद हो जैसे बीन्स, गाजर, मटर डाल दें।

स्टेप 3- सारी सब्जियों को करीब 1-2 मिनट के लिए भून लें और फिर 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दें। अब 2 चम्मच पानी डालें और सब्जियों को ढ़ककर पकाए। 

स्टेप 4- सब्जियों में नमक डालें और फिर इसमें उबला हुआ क्विनोआ डाल दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, 1 स्पून ताजा नारियल कसा हुआ डाल दें। अब इसे 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से आधा नींबू का रस डालकर सर्व करें। 

स्टेप 5- स्वादिष्ट क्विनोआ उपमा बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते में खाएं। क्विनोआ फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होता है। क्विनोआ में ढ़ेर सारे विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल