1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल और चावल से बनने वाले इस रेसिपी के आगे पनीर की सब्जी भी है फेल, यूपी बिहार में छककर खाते हैं लोग, नोट करें विधि

दाल और चावल से बनने वाले इस रेसिपी के आगे पनीर की सब्जी भी है फेल, यूपी बिहार में छककर खाते हैं लोग, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 28, 2026 10:23 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:23 pm IST

Rice Fara Recipe: दाल और चावल से बनने वाली रेसिपी बेहद स्वादिष्ट लगती है। यूपी बिहार में लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं। चलिए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका

चावल का फरे- India TV Hindi
चावल का फरे Image Source : YOUTUBE - @DIPUKAKITCHEN

अगर आप रोज़-रोज़ की वही दाल-चावल या पनीर की सब्ज़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ अलग और देसी स्वाद ट्राई करने का। उत्तर प्रदेश और बिहार की पारंपरिक डिश फरे स्वाद और सेहत का ऐसा मेल है, जिसे एक बार खा लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा। दाल और चावल से तैयार होने वाली यह रेसिपी न सिर्फ हल्की और पौष्टिक है, बल्कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे कई बार पनीर की सब्ज़ी भी फीकी लगने लगती है।घर पर आसानी से बनने वाले इन टेस्टी फरों की रेसिपी अगर आप भी ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी आसान विधि।

फरे बनाने के लिए सामग्री

चावल का आटा 1 कप, नमक स्वादानुसार, चने की दाल 50 ग्राम, घी 2 बड़े चम्मच, तेल 1 बड़ा चम्मच , उड़द की दाल 50 ग्राम, हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई , अदरक, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच , हल्दी पाउडर एक चम्मच , धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच , हरा धनिया, जीरा, सरसों

कैसे बनाएं चावल के फरे?

  • सबसे पहले एक बर्तन में चने की दाल और उड़द की दाल भिगोकर 5 से 6 घंटे के लिए रख दीजिए।

  • तय समय के बादगैस ऑन कर एक गहरा बर्तन रखें अब उसमें एक कप पानी डालें। पानी में 2 बड़े चम्मच घी और नमक डालकर पानी को उबालें। 

  • जब पानी उबल जाए तो चावल का आटा मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 

  • 5 मिनट बाद हाथ में हल्का सा घी लगाकर मसल-मसलकर आटा तैयार कर लीजिए।

  • मिक्सर में चना दाल और उड़द दाल को दरदरा पीस लें। 

  • इसमें मिर्च, अदर का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक अच्छी तरीके से मिला दें। फरे की स्टफिंग तैयार है।

  • अब छोटी लोईयां बना लीजिए और एक एक लोई को छोटी पूरियों की तरह बेल लीजिए। 

  • बीच में स्टफिंग भरकर आधे हिस्से को मोड़ दीजिए। 

  • गुझिया की तरह इसे पूरी तरह से बंद नहीं करना है सिर्फ दबाना है। 

  • अब जितने भी फरे हैं सबको स्टीमर में रखकर स्टीम करें। 

  • जब वे अच्छी तरह से पक जाएं तब उन्हें गैस से उतार दें। आप चाहें तो इन फरों को तलकर भी खा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल