साबूदाना से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। इनमें सबसे कॉमन है साबूदाना खिचड़ी। व्रत हो या वेट लॉस की बात लोग साबूदाना खिचड़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। लेकिन एक समय के बाद लोग इसे खा खाकर बोर भी हो जाते हैं। अगर आप भी साबूदाना खिचड़ी खाकर बोर हो चुके हैं तो आप क्रिस्पी साबूदाना आलू पराठा ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और खाने में भी लाजवाब लगता है। तो चलिए जानते हैं इंस्टेंट बनने वाले इस क्रिस्पी आलू पराठा की रेसिपी।
सामग्री
- साबूदाना – आधा कप+ 3 टेबलस्पून
- पानी – एक और एक चौथाई कप
- उबले और मैश किए हुए आलू – 1 कप
- सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
- भुना जीरा – डेढ़ टीस्पून
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 1
- भुने हुए मूंगफली – 3 टेबलस्पून बारीक कुटी हुई
- हरा धनिया – एक मुट्ठी, ऑप्शनल
- बटर पेपर या प्लास्टिक शीट – 2
- ऑयल – हल्की ग्रीसिंग के लिए
- घी – पराठा सेंकने के लिए
बनाने का तरीका
- साबूदाना आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धो लें और इसे एक बर्तन में रख दें। फिर इसे पानी में भिगोकर 4 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद 3 टेबलस्पून साबूदाना दें और उसे पीसकर बारी पाउडर बना लें।
- अब भिगोकर रखे हुए साबूदाना को मैश करें। फिर इसमें उबले और मैश किए आलू, सेंधा नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, साबूदाना पाउडर, कुटी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालें। आप चाहे तो नॉर्मल नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद हाथों में हल्का तेल लगाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं। इसके बाद किचन काउंटर पर बटर पेपर या प्लास्टिक शीट रखें और हल्का तेल लगाएं। अब इसके बीच में एक डो रखें और उसके हल्के हाथों से दबाकर फैलाएं।
- अब तवा गर्म करें और बटर पेपर या प्लास्टिक शीट से पराठे को तवे पर पलटे और इसे सेंकना शुरू करें। इसके ऊपर तेल और घी डालकर इसे पकाएं। फिर दूसरी तरफ पलटकर पकाएं। पलटते वक्त सावधानी बरतें।
- जब पराठा दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे दही के साथ सर्व करें।