मटन का नाम सुनते ही नॉनवेज लवर्स के मुंह में पानी आ जाता है। आम तौर पर लोग मटन करी खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अट्ठे मटन का स्वाद चखा है। देवघर की प्रसिद्ध अट्ठे मटन स्वाद में लाजवाब होती है। इसे पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। ये मटन की ऐसी डिश है जिसे बनाते वक्त न प्याज, न लहसुन और न ही पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद इसका स्वाद काफी अलग होता है। अगर आप भी अट्ठे मटन बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं। यहां हम अट्ठे मटन की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले ताजे मटन खरीदकर ले आएं और इसे अच्छी तरह धो लें।
स्टेप 2 - इसके बाद लोहे की कढाई को गैसे पर या अंगेठी पर चढ़ाएं। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें देसी घी डालें। प्रति किलो अट्ठा मटन में 400 से 500 ग्राम देसी घी लगता है।
स्टेप 3 - घी जब गर्म हो जाए तो इसमें खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, जीरा, दालचीनी, जावत्री, और काली मिर्च डालें।
स्टेप 4 - खड़े मसाले फ्राई होने के बाद इसमें मटन डालें और इसे 45 मिनट तक भुनते रहें। 45 मिनट तक भूनने के बाद इसमें पिसी अदरक और कुटी हरी मिर्च को मिलाएं और इसे फ्राई करते रहें।
स्टेप 5 - इसे तब तब भूने जब तक मटन गल न जाए, फिर इसमें स्वादनुसार नमक डालें और थोड़ी देर और भूने। इसके बाद इसे सर्व करें।