1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना घी के व्रत में बनाकर खाएं सिंघाड़ा बर्फी, दही के साथ खाने में लगती है स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

बिना घी के व्रत में बनाकर खाएं सिंघाड़ा बर्फी, दही के साथ खाने में लगती है स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 19, 2026 09:34 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 09:34 am IST

Singhara Barfi Recipe: व्रत में बिना घी के सिंघाड़ा बर्फी बनाकर खा सकते हैं। इससे पेट भी भर जाएगा और ऑयली खाने से भी बच जाएंगे। फटाफट नोट कर लें सिंघाड़ा बर्फी की रेसिपी।

सिंघाड़ा बर्फी रेसिपी- India TV Hindi
सिंघाड़ा बर्फी रेसिपी Image Source : INDIA TV

व्रत में सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल किया जा सकता है। सिंघाड़े के आटे से पूरियां, पकौड़े, चीला और बर्फी भी बनती है। नवरात्रि व्रत में आप सिंघाड़े की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। इसे सिंघाड़े की कतली भी कहते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं और इसे बनाने में जरा भी तेल या घी का इस्तेमाल नहीं होता है। इस बर्फी को आप दही के साथ खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें सिंघाड़े की बर्फी बनाने की ये आसान रेसिपी।

सिंघाड़े की बर्फी रेसिपी  

पहला स्टेप- सिंघाड़ा बर्फी बनाने के लिए 1 कप सिंघाड़े का आटा लें और उसे छान लें। अब कड़ाही में आटे को हल्का भून लें। सिंघाड़ा आटा तेज गैस पर जल सकता है, इसलिए इसे हल्की आंच पर ही भूनें। अब आटे को कड़ाही से निकाल लें और इसमें करीब 2-3 कप पानी डालकर एक घोल जैसा तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- गैस पर रखी कड़ाही में ये तैयार किया हुआ घोल डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए हाई फ्लेम पर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब घोल हल्का गाढ़ा होने लगे तो इसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें। जब सिंघाड़े का घोल कड़ाही छोड़ने लगे तो समझ लें कि ये जमने के लिए तैयार है।

तीसरा स्टेप- अब एक गहरी प्लेट लें और उसे हल्का घी लगाकर ग्रीस कर लें। प्लेट में सिंघाड़े के आटे से तैयार किया गया मिक्स डालें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होते ही ये जम जाएगा, अब इसे किसी चाकू की मदद से काट लें। सिंघाड़े की बर्फी को आप किसी भी शेप में काट लें।

तैयार है बिना तेल से सिंघाड़े की टेस्टी बर्फी। इसे लोग सिंघाड़े की कतली भी कहते हैं। मीठे स्वाद वाली ये बर्फी ऐसे ही का सकते हैं। आप चाहें तो इसे बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से सजा दें। सिंघाड़े की बर्फी दही के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है। आप इसे किसी भी व्रक में बनाकर खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल