1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसी चाट जो बढ़ाए ताकत और लाए चेहरे पर ग्लो, सर्दियों में रोज चटकारे लेकर खाओ शकरकंद चाट, फटाफट नोट कर लो रेसिपी

ऐसी चाट जो बढ़ाए ताकत और लाए चेहरे पर ग्लो, सर्दियों में रोज चटकारे लेकर खाओ शकरकंद चाट, फटाफट नोट कर लो रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 27, 2025 09:34 am IST,  Updated : Oct 27, 2025 09:34 am IST

Shakarkand Chaat Recipe: एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए मंहगे फल खाने की जरूरत नहीं है। बस सर्दियों में रोज ये चाट बनाकर खा लें। इससे शरीर को भरपूर ताकत मिलेगी और चेहरा भी ग्लो करने लगेगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

शकरकंद चाट रेसिपी- India TV Hindi
शकरकंद चाट रेसिपी Image Source : INSTA/@SHWETAZ_COOKBOOK

सर्दियों में ऐसे कई फल और सब्जियां आती हैं जिन्हें खाने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। सर्दियों में हरी सब्जियां और रंग बिरंगी सब्जियां आने लगती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती है। इस मौसम में शकरकंद जरूर खानी चाहिए। शकरकंद को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावर हाउस कहा जाता है। इसे खाने से स्किन पर ग्लो आता है। तो बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें शकरकंद की स्वादिष्ट चाट बनाने की रेसिपी।

शकरकंद चाट रेसिपी

पहला स्टेप- शकरकंद चाट बनाने के लिए शकरकंद को अच्छी तरह से धोकर पानी में उबाल लें। शकरकंद को आलू की तरह उबालना होता है। इन्हें कुकर में आसानी से उबाला जा सकता है। 

दूसरा स्टेप- अब चाट बनाने के लिए 1 प्याज को लंबा-लंबा पतला काट लें। अब 1 टमाटर को भी पतला और लंबा काट लें। 2 हरी मिर्च बारीक काट लें। एक पैन में साबुत धनिया और जीरा को हल्का रोस्ट कर लें।

तीसरा स्टेप- किसी बाउल में उबली हुई शकरकंद को बिना छीले ही गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। ऊपर से जीरा और धनिया को पीसकर तैयार किया गया पूरा पाउडर मिला दें।

चौथा स्टेप- स्वाद के लिए आधा चम्मच चाट मसाला और नमक डालें।  ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और आधा नींबू का रस निचोड़ दें। इसमें थोड़ी लाल मिर्च का पाउडर और इमली चटनी डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

पांचवां स्टेप- तैयार है स्वादिष्ट शकरकंद चाट आप इसे नाश्ते में या शाम को भूख लगने पर बनाकर खा सकते हैं। अगर आप हल्का डिनर करना चाहते हैं तो शकरकंद को डिनर में भी खा सकते हैं। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट साफ रहता है। वजन कम होता है। शरीर को ताकत मिलती है। विटामिन ए का भंडार है। शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल