1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मकर संक्रांति पर लड्डू नहीं, ऐसे बनाएं तिल-गुड़ की गजक, खुशबू से लेकर स्वाद, सब लाजवाब

मकर संक्रांति पर लड्डू नहीं, ऐसे बनाएं तिल-गुड़ की गजक, खुशबू से लेकर स्वाद, सब लाजवाब

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 12, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 05:57 pm IST

Til gud ki gajak recipe: क्या आप भी हर साल मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ के लड्डू बनाते हैं? अगर हां, तो आपको इस बार तिल-गुड़ की गजक की रेसिपी को ट्राई करके देखना चाहिए।

तिल-गुड़ की गजक- India TV Hindi
तिल-गुड़ की गजक Image Source : COOKING WITH APS/YT

भारत में मकर संक्रांति के दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में खिचड़ी, तिल-गुड़ के लड्डू, दही-चूड़ा जैसी चीजें बनाते हैं। इस बार आप तिल-गुड़ के लड्डू की जगह तिल और गुड़ की गजक बना सकते हैं। महज 30 से 40 मिनट में तिल-गुड़ की गजक बनाई जा सकती है। तिल-गुड़ की गजक बनाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी, हाफ किलो सफेद तिल, 200 ग्राम गुड़ और 2 स्पून घी।

पहला स्टेप- तिल और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सफेद तिल को ड्राई रोस्ट कर लीजिए। जब तिल की हल्की खुशबू आने लगे, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- इसके बाद रोस्टेड तिल को दरदरा पीस लीजिए। अब एक कड़ाही को गर्म कर इसमें घी निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- घी में गुड़ के टुकड़े डालिए। गुड़ को तब तक पकाइए, जब तक ये अच्छी तरह से पिघल न जाए।

चौथा स्टेप- लगभग 4 से 5 मिनट तक गुड़ को पकाएं जिससे मिश्रण हल्का सा गाढ़ा हो जाए। इसके बाद आपको इस मिश्रण में रोस्टेड और दरदरे पिसे हुए तिल को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

पांचवां स्टेप- तिल-गुड़ के मिक्सचर को 2 मिनट तक पकाइए और फिर गैस बंद कर दीजिए। अब आपको इस मिश्रण को एल्युमिनियम फॉइल में निकाल लेना है।

छठा स्टेप- इस मिश्रण में 2 स्पून रोस्टेड तिल मिलाकर इसे अच्छे से गूंथ लीजिए। अब इसे आटे की एक बड़ी लोई की तरह बेल लीजिए।

सातवां स्टेप- मिश्रण को लगभग हाफ इंच मोटा बेलिए। अब चौकोर आकार में इस मिक्सचर को काट लीजिए।

मकर संक्रांति के त्यौहार के लिए तिल-गुड़ की गजक तैयार है। अब आप इसे सर्व कर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप तिल-गुड़ की गजक को एक से दो महीने तक किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल