1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल से नहीं आलू से बना लें पूरे परिवार के लिए मेदु वड़ा, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

दाल से नहीं आलू से बना लें पूरे परिवार के लिए मेदु वड़ा, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 16, 2026 12:36 pm IST,  Updated : May 16, 2026 12:36 pm IST

Aloo ka Medu Vada Recipe: अगर आपको भी मेदु वड़ा का स्वाद बहुत पसंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं सिर्फ आलू और सूजी से आप इस रेसिपी को कैसे बनाएं

आलू सूजी नाश्ता- India TV Hindi
आलू सूजी नाश्ता Image Source : YOUTUBE - @BHARATZKITCHEN HINDI

अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार दाल नहीं बल्कि आलू से बना मेदु वड़ा ट्राई करें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये टेस्टी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा। कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ एकदम परफेक्ट है।

मेदु वड़ा बनाने के लिए सामग्री

2 कच्चे आलू, 2।5 कप पानी, 2 बड़े चम्मच तेल, एक चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच राई, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, धनिया पत्ती, 2 इंच कसा हुआ अदरक, करी पत्ता, 4 कटी हुई हरी मिर्च, 1 कप सूजी, 1 छोटा चम्मच नमक, तलने के लिए और ज़रूरत के अनुसार तेल

मेदु वड़ा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले, दो आलू लें और उसे छीलकर अच्छी तरह से ग्रेट कर लें। अब ग्रेट किए हुए आलू को अच्छी तरह से दो तीन बार पानी में धोएं। धोने के बाद उसे 10 मिनट तक पानी में रखें।

  • दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन कर एक कड़ाही रखें। अब उसमें तेल डालें और एक चुटकी हींग, जीरा, राई, काली मिर्च, कसा हुआ अदरक से तड़का दें।

  • तीसरा स्टेप: जब ये मसाले चटकने लगे तब इसमें आप ढाई कप पानी डालें। पानी डालने के बाद इसमें करी पत्ता, 4 कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती भी डालें और उसके बाद ग्रेट किया हुआ आलू डालें। कुछ मिनट तक इसे पानी में उबलने दें। 

  • चौथा स्टेप: कुछ मिनट बाद, आप इसमें 1 कप सूजी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी पानी सोख लेगा इसलिए उसे लगातार चलाते रहें। जब ये हल्का पक जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • पांचवां स्टेप: जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब इसे आटे की तरह अच्छे से गूंथें। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई लम्पस न हो। जब आटा गूंथकर हो जाए तब, मिश्रण का गोल गोल लोई बनाएं और लोई को हल्का चिपटा कर उसमें छेद करें। 

  • छटवां स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और सभी मेदु वड़ा को गर्म तेल में तलें। आपका आलू का मेदु वड़ा बनकर तैयार है। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल