1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में झटपट बना लें दही और ब्रेड का ये टेस्टी सैंडविच, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में झटपट बना लें दही और ब्रेड का ये टेस्टी सैंडविच, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 02, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 06:30 am IST

अगर आपके पास सुबह हैवी नाश्ता बनाने के लिए समय नहीं है तो चलिए जानते हैं कैसे 5 मिनट में बनाएं दही सैंडविच

दही सैंडविच - India TV Hindi
दही सैंडविच Image Source : FREEPIK

कई बार हमारे पास सुबह नाश्ता बनाने का समय नहीं होता तो, कई बार घर में गेस्ट आए हुए होते हैं और हमें समझ नहीं आ रहा होता है कि क्या बनाएं। ऐसे में आप दही से सैंडविच बना सकते हैं जो कि बहुत टेस्टी होती है और जिसे बनाने के लिए ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही अगर आपके घर में अलग-अलग सब्जियां हैं तो ठीक, नहीं तो बस प्याज और मिर्च की मदद से भी आप इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं दही सैंडविच कैसे बनाएं। क्या है इसकी रेसिपी।

दही सैंडविच के लिए सामग्री:

शिमला, गाजर, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, नमक, बटर ब्रेड, दही

दही सैंडविच बनाने का तरीका

पहला स्टेप: शिमला, गाजर, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च जैसी सब्जियों को चॉप कर लें। अब आपको करना ये है कि इन सब्जियों में थोड़ा सा दही मिलाएं। काला नमक,चाट मसाला, काली मिर्च और जीरा पाउडर इसमें मिलाएं। हरी मिर्च और धनिया पत्ती इसमें मिलाएं। थोड़ा सा नमक मिलाएं। सबको अच्छी तरह से तैयार फेट कर मिला लें। फेटते समय इसमें थोड़ा सा बटर भी लगा लें।

दूसरा स्टेप: अब आपको करना ये है कि दो ब्रेड को बीच से काटना है। इसके बीच स्प्रेडर लगाना है या कुछ नहीं हो तब इसमें इन सब्जियों को भर लें और इसके बटर के साथ तवे पर भी हल्का-हल्का सेंक कर पका लें। बाकी ब्रेड के साथ भी ऐसा ही करें। इस तरह से आपका ब्रेड सैंडविच तैयार हो जाएगा। आप इसे कभी भी खा लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल