1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तेजी से करना है वजन कम तो सुबह खा लें फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स सलाद, हेल्दी भी और टेस्टी भी, जानें रेसिपी?

तेजी से करना है वजन कम तो सुबह खा लें फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स सलाद, हेल्दी भी और टेस्टी भी, जानें रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 07, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 07, 2025 06:40 am IST

पोषक तत्वों से भरपूर यह स्प्राउट्स न केवल वजन कम करती है बल्कि सेहत से को और भी कई फायदे होते हैं। आप सुबह के समय नाश्ते में स्प्राउट्स सलाद (Sprouts Salad Recipe in hindi) का सेवन कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्प्राउट्स का सलाद?

स्प्राउट्स सलाद- India TV Hindi
स्प्राउट्स सलाद Image Source : SOCIAL

सुबह का नाश्ता हमेशा हेवी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। हेल्दी और नाश्ता करने से से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां आपसे कोसो दूर रहती हैं। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है या फिर आप फिटनेस के प्रति बेहद जारूक हैं तो सुबह के नाश्ते के लिए स्प्राउट्स सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज, दाल, बीज, नट्स, और फलियां। इन्हें पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है। स्प्राउट्स को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इन्हें कच्चा या हल्का पकाकर खाया जा सकता है।

डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने से वजन भी आसानी से कम होता है और हार्ट की हेल्थ भी बेहतरीन होती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही  कैंसर, दिल की बीमारियों, डायबिटीज़, एनीमिया जैसे रोगों से बचाव होता है। यानी पोषक तत्वों से भरपूर यह स्प्राउट्स न केवल वजन कम करती है बल्कि सेहत से को और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए आप सुबह के समय नाश्ते में स्प्राउट्स सलाद (Sprouts Salad Recipe in hindi) का सेवन कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्प्राउट्स का सलाद?

स्प्राउट्स का सलाद बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Sprouts Salad

1 कप स्प्राउट्स, आधा कटा हुआ खीरा, आधा कटा हुआ गाजर, मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1/2 अनार, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च

स्प्राउट्स का सलाद बनाने की विधि: How to make Sprouts Salad

  • पहला स्टेप: स्प्राउट्स  का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले मूंग और चना को 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें। तय समय के बाद मूंग को पानी से छानकर बाहर निकालें। 

  • दुसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और एक बड़े बतर्न में 2 गिलास पानी और फिर उसमें मूंग डालें। मांग को अच्छी तरह उबालें। जब मूंग उबल जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब मूंग को छानकर एक बड़े बर्तन में रखें इसमें आप आधा कटा हुआ खीरा, आधा कटा हुआ गाजर, मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1/2 अनार डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: अब, इसमें स्वाद अनुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका प्रोटीन से भरपूर सलाद तैयार है।अब इसे पेलत में निकला कर खाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल