1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बना लें कैल्शियम से भरपूर मखाना चाट, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे, नोट करें रेसिपी

शाम के नाश्ते में बना लें कैल्शियम से भरपूर मखाना चाट, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 01, 2025 06:16 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 06:16 pm IST

शाम के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने का मन है, तो आप मखाना चाट बना सकते हैं। शाम के स्नैक्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ आपकी स्वाद को संतुष्ट करता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचाता है।

मखाना चाट- India TV Hindi
मखाना चाट Image Source : AI

शाम के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने का मन है, तो आप मखाना चाट बना सकते हैं। शाम के स्नैक्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ आपकी स्वाद को संतुष्ट करता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने और वजन कम करने में बेहद प्रभावकारी हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मखाना चाट रेसिपी 

मखाना चाट के लिए सामग्री:

मखाने 2 कप, घी 1 चम्मच, बारीक कटा प्याज 1/4 कप, बारीक कटा टमाटर 1/4 कप, बारीक कटी हरी मिर्च 1, बारीक कटा हरा धनिया 2 चम्मच, भुनी हुई मूंगफली 2 चम्मच, चाट मसाला 1 चम्मच, काला नमक 1/2 चम्मच, नींबू का रस 1 चम्मच, दही 2-3 चम्मच, इमली की चटनी 1 चम्मच

मखाना चाट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: एक कड़ाही में घी गरम करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। मखानों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। एक बड़े कटोरे में भुने हुए मखाने लें 

  • दूसरा स्टेप: अब, इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। उसके बाद चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब, आप इसमें थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली इमली की चटनी भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। आपकी स्वादिष्ट और सेहतमंद मखाना चाट तैयार है! इसे तुरंत परोसें ताकि मखाने कुरकुरे रहें।

मखाना खाने के फायदे

मखाने कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। मखाना कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह जंक फूड की क्रेविंग को कम करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

मखाने में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री होता है, जो ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल