1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. योगा क़्वीन मलाइका अरोड़ा हैं पनीर ठेचा की दीवानी, हर दूसरे दिन घर में बनाती हैं ये रेसिपी, आप भी कर लें नोट

योगा क़्वीन मलाइका अरोड़ा हैं पनीर ठेचा की दीवानी, हर दूसरे दिन घर में बनाती हैं ये रेसिपी, आप भी कर लें नोट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 26, 2025 09:53 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 09:53 am IST

पनीर ठेचा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है अगर आप एक बार इसका स्वाद चखेंगे तो आपको बार इसे खाने का मन करेगा। तो अगर आप भी मलाइका की इस पसंदीदा रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट कर लें इसकी आसान विधि

पनीर ठेचा- India TV Hindi
पनीर ठेचा Image Source : SOCIAL

योग क्वीन मलाइका अरोड़ा सिर्फ अपनी फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खान-पान के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें पनीर ठेचा कितना पसंद है और वह इसे लगभग हर दूसरे दिन अपने घर में बनाती हैं। बता दें, पनीर ठेचा एक स्वादिष्ट और चटपटी डिश है, जो महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ठेचा(ह री मिर्च और लहसुन का पेस्ट) के साथ पनीर के मेल से बनती है। यह डिश तीखा खाने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह खाने में इतनी लाजवाब होती है कि दाल-सब्जी का स्वाद भी फीका पड़ सकता है। तो, अगर आप भी मलाइका की इस पसंदीदा रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट कर लें इसकी आसान विधि

पनीर ठेचा के लिए सामग्री:

200 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), 2-3 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियाँ, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 छोटा प्याज, 1 टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल, बारीक कटा हरा धनिया

पनीर ठेके के लिए विधि:

  • पहला स्टेप: एक मिक्सर ग्राइंडर में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर दरदरा पीस लें। आप चाहें तो इसे खलबट्टे में भी कूट सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। अब,  एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर एक तरफ रख दें।

  • दूसरा स्टेप: उसी पैन में बचा हुआ तेल गरम करें। जीरा डालकर तड़कने दें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।  बारीक कटा टमाटर और हल्दी पाउडर डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाएं।

  • तीसरा स्टेप: पिसा हुआ ठेचा पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए। अब भुना हुआ पनीर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि सभी फ्लेवर आपस में मिल जाएं। हरा धनिया से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल