1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला, वेट लॉस करने वालों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें विधि

सुबह नाश्ते में बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला, वेट लॉस करने वालों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 30, 2025 08:43 am IST,  Updated : May 30, 2025 08:43 am IST

ओट्स का चीला हेल्दी होने के साथ वेट लॉस करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। साथ ही इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि इस रेसिपी को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला रेसिपी?

ओट्स का चीला- India TV Hindi
ओट्स का चीला Image Source : SOCIAL

सुबह के समय नाश्ता हमेशा हेल्दी और भरपेट करना चाहिए। आज हम आपके लिए ओट्स की ख़ास रेसिपी लेकर आए हैं। ओट्स का चीला हेल्दी होने के साथ वेट लॉस करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। साथ ही इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि इस रेसिपी को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला रेसिपी?

ओट्स का चीला बनाने के लिए सामग्री:

ओट्स एक कप, आधा कप बेसन, आधा कप मखाना, 1 प्याज और टमाटर, नमक स्वाद अनुसार, हरी धनिया कटी हुई, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई,  पानी ज़रूरत अनुसार, 

कैसे बनाएं ओट्स चीला रेसिपी?

  • पहला स्टेप: ओट्स का चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स और मखाना को गैस पर अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। जब ये भून जाए तब इसे दूसरे बर्तन में निकालें। ठंडा होने के बाद मखाना और ओट्स को मिक्सी जार में पीस लें और फिर दूसरे बर्तन में इन्हें निकालें। 

  • दुसरा स्टेप: अब, एक गहरे बर्तन में ओट्स और मखाना के मिश्रण के साथ आधा कप बेसन डालें और फिर पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें ये न बहुत ज़्यादा पतला और न बहुत ज़्यादा गाढ़ा होना चाहिए। अब, इस पेस्ट में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च धनिया और स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। 10 मिनट तक बैटर को ढककर रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर एक पैन रखे। जब पैन गर्म हो जाए तब उसे अच्छी तरह से ग्रीस करें और फिर एक करछुल बैटर डालकर दोनों साइड से लॉस फ्लेम पर अच्छी तरह पकाएं। आपका ओट्स का चीला तैयार है। अब, धनिया की चटनी के साथ इसका लुत्फ़ उठाएं। 

ओट्स चीला के फायदे

ओट्स चीला वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर है जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है और बार-बार भूख लगने से रोकता है। ओट्स का चीला वजन कम करने के आलाव अन्य कई फायदे देता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल